ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

ऑपरेंशन सुरक्षा’’ अभियान के तहत नेशनल हाईवे एवं दुर्ग भिलाई के आवासीय क्षेत्र में भारी वाहन के ब्लाइंड स्पॉट से संबंधित होर्डिग लगाये गये

दुर्ग | यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु ऑपरेशन सुरक्षा अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है|

जिसमें सडको एवं चौक चौराहो की अभियात्रिकी त्रुटि को दूर करना, सडको से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना, वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सडक दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालको पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पूर्व में नेशनल हाईवे में हुए सडक दुर्घटनाओं को देखते हुए भारी वाहन के ऐसे ब्लाइंड स्पॉट जहां से भारी वाहन चालको को दिखाई नहीं देता है जिससे दो पहिया वाहन चालक, सायकल चालक एवं पदयात्री सडक दुर्घटना के शिकार हो जाते है |

ऐसे स्थान (ब्लाइंड स्पॉट) के प्रति लोगो को जागरूक करने नेशनल हाईवे, दुर्ग भिलाई के प्रमुख स्थानों पर होर्डिग्स लगाया गया साथ ही चौक चौराहे मॉल में लगे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है यातायात पुलिस दुर्ग दो पहिया वाहन चालक, सायकल चालक एवं सडक पर चलने वाले पदयात्रियों से यही अपील करती है कि सुरक्षित परिवहन के लिए भारी वाहन से एक निश्चित दूरी बनाकर ही चले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button