ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

प्रभारी महापौर नरेंद्र बंजारे ने बीते दो दिवसीय कार्यकाल के दौरान रिटायर कर्मियों के ग्रेच्यूटी भुगतान फाइलों का किया अवलोकन

दुर्ग | महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में प्रभारी महापौर नरेंद्र बंजारे द्वारा विभाग के अधिकारी के साथ आवश्यक बैठक लेकर ग्रेच्युटी का भुगतान उन कर्मियों का लंबित कर्मियों को लेकर 300 लोगो के नाम सहित आवेदनों के अलावा आपत्ति आवेदनों की भी जांच कर उपादिन के पात्र कर्मिया के भुकतान को लेकर कहा की उपादिन राशि को लेकर आज फाइलों का अलोकन किया|

जिसमें लगभग 80% कर्मियों का भुकतान जल्द महापौर  अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल के इंदौर प्रवास से आने के बाद चर्चाकर अब नगर निगम के रिटायर होने के बाद ग्रेच्युटी के भुगतान का इंतजार कर रहे निगम कर्मियों के लिए जल्द राहत की खबर मिलेगी। उन्होंने बताया कि महापौर अल्का बाघमार द्वारा 80% कर्मिया का ग्रेच्युटी राशि का चेक सौंपा जाएगा।

प्रभारी महापौर नरेंद्र बंजारे ने कहा ग्रेच्युटी का भुगतान उन कर्मियों का लंबित रह गया था, जिनकी नियुक्ति पहले संविदा में हुई, बाद में नियमित किए गए। इसमें दैनिक वेतन से नियमित होने के पीरियड की ग्रेच्युटी का भुगतान करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार ने निगम को दी है। निगम के पास फंड नहीं होने की वजह से बीते 7-8 वर्षों से भुगतान नहीं किया जा सका। लंबित भुगतान की राशि बढ़कर करीब 8 करोड़ पहुंच गई।

लंबित ग्रेच्युटी भुगतान करने का निर्णय लिया। इसके लिए 300 पात्र कर्मचारियों की सूची जारी की। इन कर्मचारियों को 8 करोड़ से ज्यादा भुगतान का प्रावधान किया गया है।भुगतान की प्रक्रिया निरन्तर विभाग द्वारा कार्रवाही किया जा रहा है है।

उन्होंने बताया कि जिन-जिन रिटायर कर्मियों को ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाना है उनकी सूची जारी कर दी गई है पहले बीमार व कम राशि वालों को भुगतान घर जाकर किया किया गया है। इसके बाद अधिक राशि वालों को ग्रेच्युटी का भुगतान जल्द किया जाएगा।

वर्षों से लंबित अनुकम्पा नियुक्ति पर चर्चा:

बैठक में प्रभारी महापौर नरेंद्र बंजारे ने निगम कर्मचारियों के हित में कई निर्णय लिए गए। वर्षों से लंबित अनुकम्पा नियुक्ति के विषय पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करते हुए निगम के दिवंगन के आश्रित परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लेकर महापौर  बाघमार के नेतृत्व मे राज्य शासन से मुलाकात कर अनुकम्पा नियुक्ति हेतु स्वीकृति दिलाने हेतु सूची सौंपकर मांग किया जाएगा।

प्रभारी महापौर बंजारे ने कहा कि यह निर्णय संबंधित परिवारों के लिए न केवल राहत का माध्यम बनेगा, बल्कि उनके जीवन को स्थायित्व देने वाला भी सिद्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button