ब्रेकिंग
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर के पास बड़ा सड़क हादसा: बस और हाइवा की भीषण टक्कर में 3 की मौत, 6 घायल

रायपुर/अभनपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब जगदलपुर से रायपुर आ रही रॉयल बस (क्रमांक CG 04 E 4060) ने ग्राम केंद्री (अभनपुर थाना क्षेत्र) के पास हाइवा ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर से मचा कोहराम

हादसा सुबह करीब 4:15 बजे हुआ। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस, राहत कार्य शुरू

अभनपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को शासकीय अस्पताल अभनपुर में भर्ती कराया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और अन्य यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

मृतकों की पहचान:

  • अजहर अली (30) – निवासी सरगीपाल, कोंडागांव
  • बलराम पटेल (46) – निवासी कुम्हारपारा, जगदलपुर
  • बरखा ठाकुर (31) – निवासी तुम गांव, महासमुंद

घायलों में शामिल हैं:

  • धनीराम सेठिया (30) – अनार थाना, लोहारी गुड़ा, जगदलपुर
  • गणेश्वर प्रसाद बर्मन (49) – कोरबा
  • तीजन यादव (23) – कोंडागांव
  • भूषण निषाद (21) – बलौदाबाजार
  • सुमन देवी (60) – जगदलपुर
  • संध्या कुमारी (30) – जगदलपुर

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस घटना की विवेचना में जुटी हुई है। प्रारंभिक अनुमान है कि बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहनों की गति नियंत्रण पर सवाल खड़े कर दिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button