ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
दुर्ग

नशे के खिलाफ सख्ती: ब्राउन शुगर व नशीली दवाओं की तस्करी करते युवक गिरफ्तार

दुर्ग | नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों की पतासाजी कर लगातार कार्यवाही की जा रही है ।

इसी क्रम में दिनांक 02.07.2025 को मुखबिर सूचना मिली कि शीतला नगर खाम तालाब प्रीति श्रृंगार सदन के सामने दुर्ग में एक व्यक्ति अवैध धन अर्जित करने के लिये प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर और प्रतिबंधित नशीली दवाईयां (टेबलेट) रखकर विक्रय करने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है।

उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ के दौरान अपना नाम विकास पोहेकर उम्र 20 साल निवासी जयंती नगर, थाना मोहन नगर का होना बताया।

आरोपी के कब्जे से विधिवत 11.530 ग्राम ब्राउन शुगर कीमत करीबन 35,000/- रू. तथा 900 नग नशीली टेबलेट कीमती 9,000/- रू. को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को थाना दुर्ग के अप. क्रमांक-309/202521(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट में  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर  भेजा गया  है।

उक्त कार्यवाही में उनि उदय शंकर झा, प्रताप सिंह ठाकुर, सउनि रामकृष्ण तिवारी, आरक्षक गजेन्द्र यादव, प्रशांत पाटनकर, केशव कुमार का सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button