ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
भिलाई

सीसीटीवी कैमरा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई | थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती छावनी इलाके में सीसीटीवी कैमरा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान विक्की सिंह और समीर खान उर्फ सम्मी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चन्द्रशेखर तिवारी, निवासी वार्ड क्रमांक 41, युवा अंकुश चौक, मंगल बाजार छावनी, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 जून 2025 की रात उसके घर के बाहर लगे कीमत 12,000 के सीसीटीवी कैमरे को दो अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गए।

जामुल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपराध क्रमांक 511/2025, धारा 305, 3(5) बीएनएस के तहत मामला विवेचना में लिया। तत्पश्चात घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और आरोपियों की पहचान कर विक्की सिंह (27 वर्ष) और समीर खान उर्फ सम्मी (20 वर्ष) को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की और उनके कब्जे से चोरी गया सीसीटीवी कैमरा बरामद कर लिया गया। दोनों आरोपियों को 3 जुलाई 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि केसेन्द्र चौहान, आरक्षक रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान यादव, चंदर सिंह, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय एवं संजय मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button