ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

प्रेम संबंध में जन्मा नवजात सड़क पर छोड़ा, BCA छात्रा और प्रेमी गिरफ्तार

देहरादून| शहर के क्लेमेनटाउन इलाके में एक नवजात शिशु को लावारिस हालत में छोड़ने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह बच्चा किसी और का नहीं, बल्कि एक प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली BCA छात्रा और उसके प्रेमी का था। नवजात को गली में छोड़ने की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया है।

हेल्पलाइन कॉल से हुआ खुलासा

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब एक युवक ने एक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके नवजात के लावारिस पड़े होने की सूचना दी। जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ और जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो छात्रा और युवक की पहचान हो गई। फुटेज में दोनों स्कूटी से आकर नवजात को छोड़ते हुए दिखाई दिए।

अपना नहीं सकते थे बच्चा, इसलिए छोड़ा

पूछताछ में युवक और छात्रा ने स्वीकार किया कि नवजात उनका ही है। अविवाहित होने के कारण सामाजिक दबाव और जिम्मेदारियों से बचने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। युवक ने ही हेल्पलाइन पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी, ताकि बच्चा किसी की नजर में आ जाए और उसकी देखभाल हो सके।

परिवार को बुलाया गया, कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने दोनों के परिवारों को भी थाने बुला लिया है और बाल संरक्षण अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस घटना में कोई और व्यक्ति या संस्था शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button