ब्रेकिंग
छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर... नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही दुर्ग जिला ठेठवार यादव समाज का सम्पन्न हुवा रंग पंचमी होली मिलन का आयोजन नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही अग्निवीर भर्ती अभियान के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा ने दिया कैरियर मार्गदर्शन
छत्तीसगढ़

विधायक के काफिले पर हमला, पत्थरबाज़ी से बाल-बाल बचे बीजेपी नेता

बेमेतरा | बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत की गाड़ी पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया। हमले की यह घटना चारभांठा ढोलिया और भोईनाभांठा के बीच बायपास रोड पर घटी, जहां विधायक एक सामाजिक कार्यक्रम से लौटते वक्त रायपुर स्थित अपने निवास जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों और पर्सनल स्टाफ के अनुसार, अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए तेज़ रफ्तार में पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पत्थर इतनी तेजी से फेंके गए कि यदि गाड़ी की रफ्तार धीमी होती, तो कांच तोड़ते हुए सीधे विधायक को नुकसान पहुंच सकता था। यह हमला अत्यंत गंभीर माना जा रहा है।

घटना के तुरंत बाद विधायक के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विधायक गुरु खुशवंत फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर से जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं राजनीतिक हलकों में भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button