ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

संत गजानन महाराज श्री राम मंदिर, शंकर नगर, दुर्ग में भक्त निवास भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न

दुर्ग,| संत गजानन महाराज श्री राम मंदिर, शंकर नगर दुर्ग में भक्त निवास भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद माननीय विजय बघेल जी एवं उनकी धर्मपत्नी रजनी बघेल जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दुर्ग महापौर आदरणीया अलका बाघमार जी ने भी पूजा-अर्चना कर मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद जी ने इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन को शुभकामनाएं और बधाई दी तथा भक्त निवास भवन के निर्माण को आध्यात्मिक सेवा का श्रेष्ठ कार्य बताया।

इस अवसर पर पार्षद अध्यक्ष राजेश कुमार रडके, उपाध्यक्ष एवं प्रचार प्रमुख प्रमोद बेंडे, सचिव प्रशांत डोनगांवकर, पार्षद संजय कोहले वार्ड न 13,पार्षद अजित वैद्य वार्ड न 12, सहित संत गजानन महाराज समिति एवं श्री राम मंदिर के समस्त पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, समर्पण एवं सामाजिक एकता के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button