ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
देश

श्रद्धालुओं को झटका: अमरनाथ यात्रा रोकी गई, ये है असली वजह

जम्मू-कश्मीर | जम्मू-कश्मीर में जारी भारी बारिश के चलते श्री अमरनाथ यात्रा को 30 जुलाई 2025 को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बताया कि खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालटाल बेस कैंप से यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। इसके साथ ही 31 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर शिविर से भी कोई जत्था रवाना नहीं होगा।

डिविजनल कमिश्नर कश्मीर विजय कुमार बिधूड़ी ने बताया कि आधार शिविरों पर लगातार बारिश के कारण मार्ग सुरक्षित नहीं हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है। इस वर्ष अब तक 3.93 लाख श्रद्धालु अमरनाथ गुफा में दर्शन कर चुके हैं।

यात्रा की सुरक्षा के लिए सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और स्थानीय पुलिस के साथ 180 अतिरिक्त सीएपीएफ कंपनियां तैनात की गई हैं। खराब मौसम के बीच प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और आधिकारिक सूचना का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button