ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
दुर्ग

पद्मनाभपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 22 लाख की ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

दुर्ग। थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने बुजुर्ग महिला से “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर 22 लाख रुपए की ठगी करने वाले शातिर ठग को राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर महिला को जांच में सहयोग करने का झांसा दिया और भारी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली थी।

प्रकरण के अनुसार, प्रार्थिया सुभाषिनी जैम्स (निवासी पद्मनाभपुर) को दिनांक 02 जुलाई 2025 को अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके बैंक खाते में हवाला के 6 करोड़ 80 लाख रुपये जमा हैं और पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करेगी। आरोपी ने महिला को मुंबई आकर जांच में सहयोग करने का दबाव बनाया। महिला के डरने पर आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह उसे मदद करेगा।

आरोपी के झांसे में आकर महिला ने दिनांक 01 जुलाई 2025 को पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़कर 22 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से खाते क्रमांक 100272165329 में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद बार-बार पैसों की मांग पर महिला को शक हुआ और परिजनों से बातचीत कर ठगी का पता चला। महिला की शिकायत पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 219/2025 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस कर साइबर सेल भिलाई व थाना खुर्सीपार की टीम को राजस्थान भेजा गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी आकाश कुमावत (पिता गिरवार कुमावत, निवासी झंझलिया चौक, पिशनगंज, अजमेर, राजस्थान) को भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने नाम से बैंक खाता और सिम खरीदकर आकाश कुमावत और राहूल को सौंपा था, जो ठगी में उपयोग किया गया। आरोपी के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त मोबाइल और सिम भी जप्त कर लिया गया है।

आरोपी को दिनांक 30 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर 12 अगस्त 2025 तक जेल रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button