ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

दुर्ग पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों की तलाश व दस्तयावी हेतु चलाया गया ऑपरेशन मुस्कान अभियान

दुर्ग | दुर्ग पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों की तलाश व दस्तयावी हेतु ऑपरेशन मुस्कान अभियान जुलाई 2025 में चलाया गया इस अभियान में कुल 181 बच्चों को विशेष प्रयास कर खोजबीन एवं दस्तयाव कर गुमशुदा बच्चों को उनके परिवार के चेहरे पर खुशियों लौटाई ।

इस अभियान के दौरान गुम हुए प्रत्येक बच्चों के घर पर जाकर उनके परिजनों रिश्तेदारों एवं मित्रों से संपर्क करते हुए हर एक प्रकरण की समीक्षा करने के उपरांत रणनीति बनाकर टीम का गठन कर ऐसे संभावित स्थान पर भेजा गया जहाँ गुम बच्चों के मिलने की संभावना थी, ऑपरेशन मुस्कान के तहत न केवल प्रदेश के भीतर बल्कि पूरे भारत वर्ष में पुलिस टीम को भेजकर 31 बालक, 150 बालिका इस प्रकार कुल 181 गुम बच्चों को सकुशल बरामद किया गया|

 

इसमें से 28 बालक एवं बालिका को विभिन्न राज्यों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, उडीसी, राजस्थान, झारखण्ड, मध्यप्रदेश, तेलगाना एवं आंध्रप्रदेश से सकुशल बरामद कर उनकी घर वापसी करायी गयी।

राज्य भर में व्यापक स्तर पर चलाये गये अभियान में सर्वश्रेष्ठ कामयाबी हासिल करते हुए दुर्ग पुलिस ने प्रथम स्थान पर रहकर 181 बालक बालिकाओं को बरामद करने में सफलता अर्जित की है। इस अभियान के तहत गुमशुदा बच्चों को विशेष प्रयास कर खोजबीन व दस्तयावी में लगन एवं मेहनत के फलस्वरूप थाना प्रभारी सुपेला  विजय यादव, थाना प्रभारी जामुल  राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी खुर्सीपार  आनंद शुक्ला, थाना प्रभारी पुरानी

भिलाई  अंबर भारद्वाज, थाना प्रभारी मिलाई भट्ठी  राजेश साहू, थाना प्रभारी अम्लेश्वर  राम नारायण ध्रुव, थाना प्रभारी नंदनी नगर  पारस सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी  अमित अंदानी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग  विजय अग्रवाल भा.पु.से. द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button