ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
बालोद

दो सड़क हादसों में 9 गौवंशों की मौत, तेज रफ्तार वाहनों ने कुचला

बालोद। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 9 गौवंशों की मौत हो गई, जिससे जानवरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पहला हादसा बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 930 पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क पर बैठे मवेशियों को रौंद दिया।

इस दर्दनाक हादसे में 5 गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी घटना आज सुबह बालोद-झलमला मुख्य मार्ग पर घटी। यहां एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे 4 गौवंशों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है।

लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने पशुओं की सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन पर गंभीर चिंता जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button