जन्माष्टमी पर भिलाई में दही हांडी कार्यक्रम, विधायक रिकेश सेन हुए शामिल

भिलाई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन नेहरू भवन सुपेला रोड में धूमधाम से दही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पिछले कई वर्षों से समिति द्वारा लगातार इस आयोजन को बड़े उत्साह और परंपरागत तरीके से संपन्न कराया जाता रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन शामिल हुए। वहीं शहर के समाजसेवी एवं भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नेहरू भवन रोड पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने हिस्सा लिया और दही हांडी फोड़ने के दौरान अपनी शक्ति और टीम भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम की तैयारियों में आयुष्कोण समिति की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विधायक रिकेश सेन ने इस अवसर पर सभी नगरवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और आयोजन समिति के कार्यों की सराहना की।














