ब्रेकिंग
नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव
छत्तीसगढ़

भिलाई: एसएसपी विजय अग्रवाल ने किया साइबर जागरूकता रथ का शुभारंभ

भिलाई। बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने एक विशेष साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम से साइबर जागरूकता रथ को एसएसपी विजय अग्रवाल और अन्य पुलिस अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एसएसपी ने बताया कि लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम के मामलों को देखते हुए लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी हो गया है। इसी क्रम में “सायबर संगी” नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं, साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस रथ के माध्यम से आम लोगों को एटीएम क्लोनिंग, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, फेसबुक-इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर होने वाली ठगी सहित ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़ी धोखाधड़ियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रथ में एक क्यूआर कोड भी रखा गया है, जिसे स्कैन करने पर लोग साइबर सुरक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें यह बताया गया है कि सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल कैसे करें, किन बातों का ध्यान रखें और यदि कोई व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो जाए तो तुरंत क्या कदम उठाए।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की कि वे अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध कॉल या लिंक पर क्लिक करने से बचें।

दुर्ग पुलिस का यह अभियान आने वाले दिनों में जिलेभर में अलग-अलग स्थानों पर चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button