ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वालंबन अभियान के अंतर्गत विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर आयोजित कार्यक्रम पुतला दहन के पश्चात संपन्न

दुर्ग  | स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वालंबन अभियान के अंतर्गत विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी विभिन्न प्रकार के आंदोलन एवं आमसभा पुतला दहन का कार्य किया जा रहा है किसी कड़ी में दुर्ग शहर में बस स्टैंड के सामने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के समक्ष आम सभा का आयोजन किया गया |

जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य रूप से उपस्थित रहे उनके साथ अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ललित चंद्राकर, जिला कार्यवह सुनील पटेल, केशव डबोलिया क्षेत्रीय संगठक स्वदेशी जागरण मंच, जगदीश पटेल प्राण संयोजक स्वदेशी जागरण मंच, डॉक्टर शीला शर्मा सहसंयोजक स्वदेशी जागरण मंच, जितेंद्र वर्मा भाजपा प्रदेश मंत्री, सुरेंद्र कौशिक जिला भाजपा अध्यक्ष, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर  दास खट्टर प्रदेश मंत्री मनोहर  कृष्णानी , प्रशांत गुप्ता, स्वदेशी सुरक्षा स्वालंबन अभियान के प्रांत समन्वयक दिनेश पाटील, जिला संयोजक विनायक नातू, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी, उपस्थित रहे |

आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्य किया गया तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों ने संबोधित करते हुए विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार एवं स्वदेशी वस्तु को अपनाने का आह्वान किया कार्यक्रम के पश्चात पैदल रैली के रूप में दुर्ग शहर के पटेल चौक में विदेशी वस्तुओं का पुतला दहन किया गया |

आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने संबोधित करते हुए कहा कि  आज हमें हमारी मर्जी का खाना हमारी मर्जी की जरूरत की पूर्ति और हमारी मर्जी के हिसाब से खरीदने को बताया जा रहा है और हम सोचते कि हम सभी को यह क्यों बताया जा रहा है हमें इसलिए बताया जा रहा है कि पूरे विश्व में हमारा देश आत्मनिर्भर बनने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में लगा हुआ है और कुछ देश इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और हम पर टैरिफ बढाकर विभिन्न प्रकार के प्रपंच कर रहे हैं पहले हमारे देश को विश्व गुरु और सोने की चिड़िया कहा जाता था क्यों कहा जाता था |

क्योंकि हमारे संस्कार और परंपरा पूरे विश्व में सबसे पुरानी है हमारा देश यह विचार रखता है कि सर्वे भवंतु सुखना है हमारे देश में कोई एनजीओ ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार करने आई थी और उसने हमारे देश पर 200 साल राज किया क्या हम उसे भूल सकते हैं उन्होंने हमारे देश को किस प्रकार से खोखला किया कैसे लूटा हम डॉक्टर के पास जाते हैं तो वह कहता है कि प्रिकॉशन इस बेटर  देम हम बीमारी से बचने के लिए  प्रिकॉशन के रूप में पहले कदम उठा लेना चाहिए ताकि बीमारी हमें ज्यादा तकलीफ ना दे सके |

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के हम सपने देखा और पूरे विश्व ने हमारे देश की सैन्य क्षमता को भी परख लिया और यह सब कार्य सेना ने अपने हिसाब से तय करके किया आप सभी ने देखा होगा पोखरण परमाणु विस्फोट छत्तीसगढ़ के राज्य निर्माता स्वर्गीय अटल बिहारी जी ने अपने दृढ़ इच्छा शक्ति के बदौलत करके दिखाया विश्व के वैश्विक दबाव कई प्रकार के प्रतिबंध होने के बावजूद देश हित में उन्होंने यह कदम करके दिखाया कई वर्षों तक हमने प्रतिबंध को झेला लेकिन उन्होंने देश में कोई समझौता नहीं किया|

जिस तरह से जापान ने अपने देश के खातिर एकजुट होकर पूरे विश्व को अपने सामने झुका लिया अब समय आ चुका है मां भारती के परम शिखर वैभव को विश्व के सर्वोच्च शिखर की ओर ले जाने का और देश को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए हम सभी को देश हित में विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना होगा और स्वदेशी वस्तु को अपनाना होगा जिस तरह से हमारे सेवा के जवान माइनस 30 डिग्री तक अपनी ड्यूटी करते हैं और हम अपने घर में चैन से रहते हैं|

हम सब का दायित्व सिर्फ यहीं पर खत्म नहीं होती कि हम स्वदेशी वस्तु ही खरीदेंगे हमारी ड्यूटी उस वक्त चलेगी जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में लोकल फार वोकल की प्राथमिकता दी है देश के प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है कि पूर्ण रूप से हमारे देश से विदेशी वस्तुएं विदेशी सामान बंद हो जाए मैं आप सभी से आहवान करता हूं कि आप सभी आए स्वदेशी वस्तुओं का उपभोग करें स्वदेशी अपनाएं क्योंकि तन स्वदेशी मन स्वदेशी संस्कार स्वदेशी यह भाव हमें अपने जीवन में लाना होगा |

केशव दूबोलिया क्षेत्रीय संगठक स्वदेशी जागरण मंच ने संबोधित करते हुए कहा कि जैसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता आप सपना देखी जिसमें सेना ने अपनी मर्जी के हिसाब से समय स्थान सब कुछ तय किया और उसका परिणाम आप सबने देखा हमारे देश की सैन्य क्षमता की ताकत और उसका लोहा पूरे विश्व ने मान लिया फ्रांस के पत्रकार ने  द ग्लोबल में लिखा कि भारत ने अपने सैन्य क्षमता के बल पर पूरे विश्व के सामने तीन दिन में युद्ध को जीत लिया आज आप सभी ने देखा रूस यूक्रेन इजराइल फिलिस्तीन की युद्ध कितने दिनों से चल रहे हैं |

जिसका सार्थक परिणाम नहीं आ पा रहा है हमारे देश के स्वनिर्मित आकाश ब्रह्मोस मिसाइल के बदौलत बिना सीमा पार किया अचूक और सटीक निशाने के बदौलत चार मंजिल नीचे छुपे हुए दुश्मनों को भी मार गिराया   और यह सब हमारे आत्मनिर्भर बनने के कारण संभव हो पाया B2 बंपर सबसे खतरनाक विमान माने जाते हैं पाकिस्तान के साथ युद्ध के समय हम सभी ने देखा कि तुर्की चीन अज़रबैजान और अमेरिका के हथियार इस्तेमाल हो रहे थे ड्रोन इस्तेमाल हो रहे थे लेकिन  हमारे देश की सेना के सामने यह सब ध्वस्त  हो गए |

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ बढ़ाया वह भी 50% ताकि देश का डेरी उद्योग खत्म हो सके अमेरिका में गायों को मांस खिलाया जाता है ताकि वह दूध अधिक दे सके और अमेरिका यहां के डेरी उद्योग पर कब्जा करना चाहता था लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री के साथ व्यापारिक वर्गों ने इसका विरोध किया और हमारे देश में इस पर प्रतिबंध लगा दिया मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि देश हित में चल रहे इस हवन में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर आहुति प्रदान करें और देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करें |

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सलूजा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज इस समय विश्व में दो  युद्ध चल रहे हैं रूस यूक्रेन और इजरायल और फिलिस्तीन का काफी समय होने के बाद भी आज तक कोई रिजल्ट नहीं आया है भारत वैश्विक मंच पे आज बढ़ता हुआ है आत्मनिर्भर  बनने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर लोकल फार वोकल को हम सबको प्रोत्साहन देना है जीएसटी पर केंद्र सरकार राहत देने वाली है जिसे लेकर व्यापारियों के साथ बैठक होने वाली है|

सरकार की हम देश हित में बॉर्डर पर युद्ध तो नहीं लड़ सकते लेकिन एक सैनिक के रूप में घर बैठा हर व्यक्ति विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करते हुए स्वदेशी वस्तुओं का उपभोग करें और स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहित करने में अपना सहयोग प्रदान करें स्वदेशी जन जागरण एवं स्वालंबन अभियान  में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स छत्तीसगढ़ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा और अंत में मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि अपने दैनिक दिनचर्या में स्वदेशी वस्तु का इस्तेमाल करें ताकि हम देश को और अधिक मजबूत हर मंच पर बना सके |    आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने उपस्थित जनों को स्वदेशी वस्तु अपने की शपथ दिलाई |  आयोजित कार्यक्रम का संचालन स्वदेशी सुरक्षा स्वालंबन अभियान के प्रांत समन्वयक दिनेश पाटील ने किया आभार स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक विनायक नातू ने किया|

आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर ,प्रितपाल बेलचंदन, अजय तिवारी ,जिला साहू संघ अध्यक्ष नंदलाल साहू, गुरुद्वारा सिंग कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर खुराना , चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष अनूप गटागट, थोक कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अरुण दुग्गड, देवांगन समाज जिला अध्यक्ष राकेश देवांगन ,गिरीश पालेकर महाराष्ट्र  मंडल, अतुल नागले प्रबुद्ध परिषद भिलाई,  मोहन बागुल,  राजेश महाडिक, ललित सेन, स्मिता महाडिक, श्वेता कनोजिया, पोषण साहू उपस्थित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button