ब्रेकिंग
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क...
छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव का भाजपा जनो ने किया अभिनंदन

  • भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और मेरे बीच कोई दीवार नहीं रहेगी उनके सुख-दुख में मैं सदैव साथ रहूंगा – कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव
  • संगठन को जिस तरह से आप सभी ने विपक्ष में संभाला खड़ा किया और सफलता अर्जित की इस तरह लगातार कार्यरत रहना -जितेंद्र वर्मा
  • हमारे जिले के हर कार्यकर्ताओं के लिए यह सुखद पल – सुरेंद्र कौशिक
  • भारतीय जनता पार्टी सदैव भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मैं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने दुर्ग को अवसर प्रदान किया – ललित चंद्राकर

दुर्ग | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार मे दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव को कैबिनेट मंत्री बनाएं जाने पर दुर्ग जिला भाजपा के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की नेतृत्व में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथि गण सुरेंद्र कौशिक जिला अध्यक्ष, विधायक ललित चंद्राकर, डोमन लाल कोर्सेवाडा, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, सभापति श्याम शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री जागेश्वर साहू, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, कीर्ति नायक ,लीमन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर चैनसुख भट्टड उपस्थित रहे |

आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव का अभिवादन किया आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के द्वारा प्रतीक चिन्ह भेटकर तथा जिला के पदाधिकारी ने गज माला से कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव का अभिनंदन किया |

आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि यह जो सम्मान है यह मेरा नहीं है यह सामान आपकी भावना का है जब मैं विधायक बना विधायक टिकट मिला तो यहां के कार्यकर्ताओं ने इतनी मेहनत की और उसके बाद जनता ने आशीर्वाद दी और किसी ने यह सोच भी नहीं था कि मै एक सामान्य कार्यकर्ता था और मैं 48697 वोट से मुझे जीत दिलाई यह आप सभी के आशीर्वाद से संभव हो पाया जिले का हर व्यक्ति से आता था कि आप मंत्री बने और कहते हैं ना कि हर की दिल से आवाज निकलती तो परमात्मा भी उसे स्वीकार करता है सिर्फ नेतृत्व मुझे कैबिनेट मंत्री बनाया उसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, किरण सिंग देव, अजय जामवाल , पवन साय सहित समस्त संगठन के शिल्पियों को मैं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं |

आप सभी कि एक बहुत बड़ी भूमिका थी आप सभी की मन के भाव ने मुझे उस मुकाम तक पहुंचाया मैं वह कार्यकर्ता हूं जो भारतीय जनता पार्टी की तीन पीढ़ीयों को मैंने देखा है सोहरत लाल ताम्रकार , दाऊ कल्याण सिंह, स्वर्गीय ताराचंद जैन स्वर्गीय मोहन भैया छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा और दुर्ग शहर के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय ताराचंद साहू स्वर्गीय हेमचंद यादव सभी के साथ मुझे काम करने का सौभाग्य मिला और उनको मैंने काम करते देखा स्वर्गीय हेमचंद यादव जी कहां करते थे कि मुंह में शक्कर पैर में चक्कर सीने में सर में ठंडक लेकर ही काम करना है आप सभी को मैं भरोसा दिलाता हूं मैं ऐसा कार्य करूंगा कि आप सभी को गर्व महसूस होगा कि हमें एक ऐसा विधायक मिले जो उन्होंने इतिहास रचा है सिर्फ नेतृत्व के द्वारा मुझे शिक्षा विभाग का मंत्री पद दिया गया|

हमें नौनिहालों का सुरक्षित करना है मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि शिक्षा व्यवस्था को ऐसा करेंगे कि पूरा देश छत्तीसगढ़ की ओर देखेगा की शिक्षा व्यवस्था की तेजी से सुधर रही है उच्च स्तर को प्राप्त कर रही है आप सभी ने देखा भी होगा की कई राज्यों में चावल वितरण बंद हो चुका है लेकिन छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां लगातार राशन दुकान में चावल वितरण किया जा रहा है |

गरीब परिवारों को दूसरी ओर हम देखते हैं कि पूरे देश में हमारा प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन की योजना अनावृत दी जा रही है छत्तीसगढ़ मोदी जी की गारंटी को अग्रिम पंक्ति में लगातार पूर्ण करने वाला राज्य है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन वाली सरकार का राज्य है|

छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने आगे कहा कि मुझे एक और विभाग दिया गया ग्राम उद्योग हम रहते जरूर शहर में थे पर जब स्कूल की गर्मी की छुट्टी लगती थी तब मैं गांव में रहता था गांव का औजार गांव का माहौल गांव की खुशियां हम किसी को नसीब नहीं होती आप सभी ने देखा कि 2000 से 3000 की आबादी वाले गांव 2 से 3 लोग सरकारी नौकरी वाले होते थे पूरे गांव की व्यवस्था ग्रामीण अर्थव्यवस्था के आधार पर चलते हैं महिला स्वा सहायता समूह जितने भी जिले हैं संभाग है और वहां की विशेषता के आधार पर ग्राम उद्योग वहां पर लगाएंगे|

छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने आगे कहा कि विधी विधायी विभाग का भी मुझे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है प्रदेश में सुशासन की सरकार चल रही है फिर भी मेरा प्रयास रहेगा की जरूरत की सारी सुविधाएं उपलब्ध हो सके मैं आप सभी भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी और खासकर की दुर्ग की भी जनता को कहना चाहूंगा आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा विश्वास देकर दुर्ग की आवाज बनाकर मुझे मेरे आप सभी मुझे अपने बीच पाएंगे आपके सुख-दुख मेरे अपने होंगे और कोई भी दीवार आपको और मेरे बीच संवाद के लिए नहीं रोक पाएगा आप सभी को मैं हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि आप सभी ने मेरा अभिवादन किया |

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि जिला मुख्यालय है 12 साल हमें मंत्री नहीं मिला स्वर्गीय हेमचंद्र यादव जी के 2013 के बाद से हमें कुछ नहीं मिला आज भारतीय प्रत्येक कार्यकर्ता प्रण लें की सत्ता और संगठन समन्वय में बनकर एक ही दिखे मूल ही मंत्र है सता संगठन एक दिखना चाहिए निश्चित तौर पर गजेंद्र यादव जी में वह क्षमता है वह रचना है वह योजना है|

वह काबिलियत है या दुर्ग विधानसभा खासकर यह राजस्व जिला प्रदेश के के कार्यकर्ताओं की उनसे अपेक्षा है मुझे इस बात की खुशी है भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने गजेंद्र यादव जी को कैबिनेट मंत्री दिया और मुझे यकीन और असर विश्वास भी है कि जिन जिन अपेक्षाओं के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिए हैं अपेक्षाओ पर खरा उतरेंगे एक-एक कार्यकर्ता उनको जानते हैं सुने हैं उन्होंने बुथ पर झंडा बैनर लगाए हैं |

जब मैं जिला अध्यक्ष बनकर आया चारों ओर अंधेरा था प्रदेश के पूर्व की भूपेश बघेल मुख्यमंत्री के रूप में, रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, रुद्र गुरु और खासकर अरुण वोरा शहर के विधायक थे उन्होंने भी राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था, लेकिन हमारी भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारी मंडल के कार्यकर्ता महिला मोर्चा युवा मोर्चा हर मोर्चा अपने स्तर पर रात दिन मेहनत किए यह नहीं देखा कि फिर होगा धारा लगेगी मैं आप सभी का जीवन भर ऋणी रहूंगा और सभी के सामूहिक प्रयास के कारण और सिर्फ नेतृत्व ने मेरे और आपके कार्य को देखकर मुझे भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश मंत्री का दायित्व दिया |

दुर्ग जिला के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि आज के आयोजित अभिनंदन समारोह में समस्त जिला पदाधिकारी मंडल के समस्या 17 मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारी जनपद के सदस्य पदाधिकारी सदस्य जिला पंचायत के सदस्य सबका में हार्दिक अभिनंदन करता हूं निश्चित यह सौगात आने वाला दुर्ग जिला इतिहास लिखने वाला है निश्चित तौर पर विकास की अविरल गंगा भागी हमारे यहां गजेंद्र यादव के रूप में कैबिनेट मंत्री के रूप में मंत्री मिला हुआ है|

जो देश और विदेश और प्रदेश में इतिहास बनाएंगे इस समय बहुत हर्षित प्रफुल्लित और गदगद है कि हमारे दुर्ग को डेढ़ साल से अधिक समय के इंतजार के बाद कैबिनेट मंत्री मिला हर कार्यकर्ता की मन की इच्छा पूर्ण हुई और मुझे पूर्ण भरोसा है विश्वास है कि हमारी अपेक्षाओं पर आप खराब करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय औरशीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं |

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्रकार इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि बड़े हर्ष का पल है कि दुर्ग जिले को कैबिनेट मंत्री मिला और दुर्ग शहर की खासकर से हमारे राजस्व जिले की हर एक मांग को कैबिनेट की बैठक में मुखरता के साथ आवाज अब उठेगी पूर्ण भरोसा और विश्वास है कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव लगातार संगठन के कार्य हमारे साथ कार्य करते रहे लगातार संगठन में सक्रियता हम दोनों विधायक के रूप में विधानसभा के सदन में पहुंचे दुर्ग की आवाज कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव के साथ पहुंचेगी मैं उन्हें मै बधाई देता हूं|

अहिवारा विधानसभा के विधायक डोमनलाल कौसेवाडा ने कहा कि सदैव संगठन के कार्य को लेकर रहकर गजेंद्र यादव ने कार्य किया मुझे हमेशा अपने मार्गदर्शन के रूप में मुझ से सलाह लिया दुर्ग राजस्व जिले के लिए बड़ा सौभाग्य का विषय हमें कैबिनेट मंत्री मिला दुर्ग में अब विकास उन्मुख कार्यों में अब तीव्रता मिलेगी अब मैं अपने विधानसभा की ओर से गजेंद्र यादव जी को बधाई शुभकामनाएं देता है साथ ही साथ अपने सतनामी समाज के राजमहंत होने के नाते भी अपने समाज की ओर से बधाई देता हूं |

आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री दीपक चोपड़ा ने किया और आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने किया
आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, दिलीप साहू, कांतिलाल जैन, मंत्री बोधन यादव, रोहित साहू, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोड़ा, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव सहसंयोजक नारायण दत्त तिवारी आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत सह संयोजक विनय महोबिया महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार विधि प्रकोष्ठ

जिला संयोजिका उमा भारती साहू महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा महमंत्री मुकेश सोनकर मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा कमलेश फेकर मनमोहन शर्मा बंटी चौहान कौशल साहू कमलेश साहू रानी बंछोर लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट राजू जंघेल अनुपम साहू लिकेश्वर देशमुख बीरबल पटेल, भाजपा नेता सरिता मिश्रा संतोष सोनी बानी सोनी रजा खोखर सुधा सिंह सैयद आसिफ अली विजय ताम्रकार पार्षद देवनारायण चंद्राकर शेखर चंद्राकर नरेंद्र बंजारे काशीराम कोसरे लीना दिनेश देवांगन हर्षिका संभव जैन,

शशि द्वारका साहू संजय अग्रवाल जितेंद्र महोबिया मनीष कोठारी सरिता चंद्राकर बसंती गायकवाड नवीन पवार तेखन सिंन्हा राहुल पंडित रितेश शर्मा राजेश सिंह राजपूत राहुल दीवान नितेश साहू राहुल पाटिल चंपा साहू श्वेता बक्शी मौसमी ताम्रकार अंजू तिवारी अंजू यादव प्रीति साहू शीतल जांगिड़ क्षमा तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button