ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
दुर्ग

घरेलू विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

दुर्ग: नेवई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एचएससीएल कॉलोनी स्टेशन मरोदा में रहने वाली दीक्षा दुबे की उसके पति एकल कुमार दुबे उर्फ राजेश ने घरेलू विवाद के चलते गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतका और आरोपी पति के बीच आए दिन घरेलू बातों को लेकर झगड़े होते रहते थे। 23 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे फिर से खाना बनाने की बात पर विवाद हुआ। इस दौरान मृतका ने पति के बाल पकड़ लिए, जिस पर आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी का गला दबा दिया। दम घुटने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना नेवई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 257/2025, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी एकल कुमार दुबे को 24 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय दुर्ग में पेश किया।

इस कार्रवाई में थाना नेवई प्रभारी उपनिरीक्षक कमलसिंह सेंगर, हमराह सउनि रामचंद्र कंवर, प्रधान आरक्षक क्रमांक 1442, 1052 और आरक्षक क्रमांक 983 का सराहनीय योगदान रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button