ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

ईंट भट्टा में खूनी विवाद : तीन मजदूरों ने मुंशी की टंगिया से की हत्या, नाबालिग भी शामिल

दुर्ग | पुलिस चौकी अंजोरा थाना पुलगांव जिला-दुर्ग में दिनांक 26/08/2025 थाना दुर्ग से मृतक किशन लाल साहू ईंट भट्‌ठा चगोरी का गिरकर सिर में चोट लगने से उपचार दौरान मृत्यु होने से थाना दुर्ग में शून्य मर्ग पंजीबद्ध कर अग्रिम जांच कार्यवाही हेतु थाना पुलगांव को प्राप्त होने पर नंबरी पश्चात् मर्ग जांच प्रारंभ की गई।

मर्ग जांच पर पाया गया कि दिनांक 24/08/2025 के रात्रि करीब 20/30 बजे घटना स्थल शिवलाल चकधारी का ईंट भ‌ट्ठा लेबर क्वार्टर आफिस के पीछे ग्राम चंगोरी जिला-दुर्ग में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मृतक किशन लाल साहू को हांथ मुक्का एवं धारदार किसी वस्तु से सिर एवं शरीर में प्राण घातक हमला कर शरीर में गंभीर चोटे पहुंचाये जिनकी ईलाज के दौरान दिनांक 25/08/2025 को सुबह 05/18 बजे शासकीय अस्पताल दुर्ग में मृत्यु होना तथा अज्ञात आरोपी के द्वारा धारा 103 बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी पता तलास दौरान घटना के समय मृतक के सांथ रहे काशीराम चौहान धनसाय साहू तथा एक विधिविरुद्ध संघर्षरत बालक से घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ किया गया। आरोपीगण द्वारा मृतक को पुरानी रंजिशवश हांथ मुक्के से मारपीट कर टंगिया से सिंर में प्राणघातक चोंट पहुंचाना स्वीकार किये। हत्या की घटना को हादसा बताने का प्रयास कर गुमराह करना बताये जाने से तीनों का पृथक-पृथक मेमोरंडम कथन लिया गया। जिसमें बताया गया कि उक्त ईंट भ‌ट्ठे में रहकर मजदूरी का कार्य करते थे जो एक ही क्वार्टर में रहकर एक साथ खाते पीते थे जिसे देखकर भट्ठा के मुंशी मृतक किशन लाल साहू पूर्व में इन लोगों के रोज खाने पीने को लेकर लड़ाई झगड़ा गाली गुफ्तार किया जाना बताया गया।

घटना दिनांक 24/08/2025 के रात्रि करीब 08/30 बजे ये तीनों शिवलाल ईंट भ‌ट्ठा चंगोरी अपने क्वार्टर (रूम) के बाहर बरामदे में बैठकर शराब पी रहे थे उसी समय मुंशी किशन लाल साहू द्वारा पुराने वादविवाद को लेकर झगड़ने लगा वाद-विवाद बढ़ने पर तीनों आरोपीगण मुंशी किशन लाल साहू के बार-बार के वाद-विवाद को खत्म करने के लिये उसे जान से मारने की सोंचकर आरोपी धनसाय व एक विधिविरुद्ध संघर्षरत बालक जो कि मुंगी किशन लाल साहू को हांथ मुक्के से मारपीट कर उसे पकड़े थे और आरोपी काशीराम चौहान वहीं रूम के पास रखे टंगिया से मुंशी किशन लाल साहू के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया|

जिससे वह वहीं गिर गया और खून से लतफत हो जाने से तीनों डरकर इस घटना को एक हादसे का रूप देने की योजना बनाकर संगठित होकर योजनाबद्ध तरीके से योजना अनुसार आरोपी काशीराम चौहान द्वारा अपने भट्ठा मालिक सुभाष चक्रधारी को मुंशी किशन लाल साहू के मोबाईल से फोन कर बताये कि ये चारों साथ में क्वार्टर (रूम) में शराब पीकर हंसी मजाक कर रहे थे इसी बीच किशन लाल साहू मजाक से विधिविरूद्ध संघर्षरत बालक को दौड़ा रहे थे कि दौड़ते समय अचानक किशन नाल साहू कमरे के गेट के पास रखे टंगिया में गिर गया जिससे उनके सिर में चोंट लग गई है बताने पर भ‌ट्ठा मालिक सुभाष चकधारी अपने कार से मृतक को उपचार के लिये जिला अस्पताल दुर्ग ले गये जहां उपचार दौरान दिनांक 25/08/2025 को मृत्यु हो गई।

आरोपी काशीराम चौहान से सख्ती से पूछताछ करने पर शराब की बाटल घटना में प्रयुक्त टंगिया को भ‌ट्ठे के पास खेत के मेढ़ किनारे में फेंक देना तथा मुंशी किशन लाल साहू को मारते समय इनके टी-शर्ट में खून लग जाने से उसे क्वार्टर में छुपाकर दूसरा शर्ट पहन लेना बताने पर आरोपी के निशादेही पर उपरोक्त वस्तुओं को जप्त किया गया है। व आरोपी धनसाय साहू से घटना के समय पहने हाफ पैंठ तथा अंडरवियर जिसमें मृतक का खून लगा को जप्त किया गया है। प्रकरण के आरोपी काशीराम चौहान, धनसाय साहू को विधिविरूद्ध संघर्षरत बालक के साथ धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर परिजनों/अभिभावक को गिरफ्तारी की सूचना दी गई है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी अंजोरा सउनि संतोष कुमार साहू व उनकी टीम तथा एसीसीयू की टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button