ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव और महापौर अलका बाघमार ने किया लोकार्पण

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 59 और 21 स्थित पटरी पार बुधवारी बाजार में आज श्रीगणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विकास की नई सौगात मिली। कैबिनेट शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं पार्षदगण की उपस्थिति में पेवर ब्लॉक टाइल्स लगाने के कार्य का लोकार्पण किया।

यह कार्य 15वें वित्त आयोग की स्वीकृति अंतर्गत कराया गया है। बाजार क्षेत्र में 25 हजार स्क्वायर फीट हिस्से को कवर करते हुए पेवर ब्लॉक टाइल्स बिछाए गए हैं, जिस पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत आई है। इस कार्य की घोषणा पिछले गणेश पक्ष में पार्षदों की मांग पर विधायक द्वारा की गई थी। आज गणेश चतुर्थी के शुभ पर्व पर इस घोषणा को साकार कर नागरिकों को समर्पित किया गया।

मंत्री यादव का संबोधन

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा क्षेत्र की जनता की सुविधा और विकास हमारी प्राथमिकता है। बुधवारी बाजार हजारों लोगों की रोजमर्रा की ज़रूरतों से जुड़ा हुआ है। यहां पेवर ब्लॉक टाइल्स का काम पूरा होने से लोगों को बेहतर और साफ वातावरण मिलेगा। आने वाले समय में सरकार और निगम मिलकर ऐसे और कार्य करेंगे, ताकि नागरिकों को सुविधा और समुचित वातावरण मिल सके।”

महापौर बाघमार का वक्तव्य

महापौर अलका बाघमार ने कहा

“नगर निगम का लक्ष्य है कि शहर के हर बाजार और वार्ड में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुदृढ़ आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बुधवारी बाजार पटरी पार क्षेत्र के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण स्थान है, यहां पेवर ब्लॉक टाइल्स के साथ-साथ रंगरोगन और लाइटिंग की बेहतर व्यवस्था भी कराई गई है। इससे बाजार का स्वरूप निखरकर सामने आया है और नागरिकों को सुविधाजनक माहौल मिलेगा।”

नागरिकों ने जताया आभार

स्थानीय पार्षदों और नागरिकों ने मंत्री और महापौर का आभार जताते हुए कहा कि पटरी पार बुधवारी बाजार प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने से अब और आकर्षक व सुरक्षित दिखने लगा है। लोगों ने बताया कि अब यहां रात 9 बजे के बाद भी आराम से सब्जी और अन्य सामान खरीदा जा सकेगा, जिससे व्यापार और नागरिक दोनों को फायदा होगा।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नागरिक रहे मौजूद

लोकार्पण अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, आयुक्त सुमित अग्रवाल,एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे,देव नारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार,काशीराम कोसरे,शिव नायक,लीलाधर पाल,पार्षद विद्यावती सिंह, नीलम शिवेंद्र परिहार, गुलाब वर्मा, साजन जोसफ, सावित्री दमाहे, शिवेंद्र परिहार, अरुण सिंह, कुलेश्वर साहू,मनोज सोनी, खालिफ रिजवी,गुलशन साहू,सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान बाजार क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा और लोगों ने विकास कार्यों के लिए निगम टीम की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button