ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

संजना बघेल का एमबीबीएस में चयन, मेहनत और हौसले से रचा इतिहास

सक्ति। करही गांव की बेटी संजना बघेल ने अपनी मेहनत और लगन से असंभव को संभव कर दिखाया। ग्रामीण परिवेश और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने एमबीबीएस में चयन पाकर न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।

संजना का चयन पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में हुआ है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा चिस्दा नवोदय विद्यालय से प्राप्त की और शुरू से ही मेधावी छात्रा रहीं। हालात कितने भी विपरीत रहे हों, लेकिन संजना ने कभी अपने सपनों से समझौता नहीं किया।

उनकी इस सफलता में दक्षिणा फाउंडेशन ने भी सहयोग किया, जिसने आर्थिक चुनौतियों के बीच उनकी राह आसान की।

गांव की यह बेटी अब भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का सपना संजोए हुए है। संजना की यह उपलब्धि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद बड़े लक्ष्य पाने का साहस रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button