ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

पाटन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के तीन आरोपियों को दबोचा, चार वाहन बरामद

दुर्ग | थाना पाटन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत लगभग 1 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है। इनमें से एक आरोपी के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी का मामला दर्ज है।

मामला 9 जनवरी 2024 का है, जब प्रार्थी सुरेश कुमार वर्मा ने थाना पाटन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम फुंडा और पुनईडीह के बीच पेशाब करने के दौरान उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी अनिल कुमार साहू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 30 अगस्त 2025 को पाटन शराब भट्ठी के पास संदिग्ध हालत में तीन युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। सशक्त ऐप के माध्यम से जांच में वाहनों का चोरी का होना सामने आया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व में भी कई मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम –

  • कुणाल यादव पिता गजाधर यादव (18 वर्ष), निवासी ग्राम बठेना, वार्ड क्रमांक 14, थाना पाटन
  • लक्की कुमार वर्मा पिता अरुण वर्मा (25 वर्ष), निवासी ग्राम बठेना बाजार चौक, थाना पाटन
  • करण यादव पिता स्व. कार्तिकराम यादव (19 वर्ष), निवासी ग्राम देमार मीलपारा, थाना पाटन

पुलिस ने आरोपियों से मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स, होंडा साइन और सुपर स्प्लेंडर सहित कुल चार वाहन जब्त किए हैं। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और उनके नाम को निगरानी बदमाशों की सूची में शामिल किया जाएगा।

इस कार्रवाई में सउनि चंद्रशेखर सोनी, प्र.आर. मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक हिमांशु जंघेल, खिलेश्वर कुर्रे, रवि शंकर मरकाम, गजेन्द्र यादव, प्र.आर. सुनील वर्मा, लोकेश लहरी, चेतन साहू, आरक्षक लक्ष्मीकांत वर्मा और दुर्गेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पाटन पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button