ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध शराब बिक्री में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

रानीतराई (दुर्ग)। थाना रानीतराई पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 38 पौव्वा देशी प्लेन शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत 3,040 रुपये आंकी गई है।

पुलिस को ग्राम घोरारी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध महुआ शराब बिक्री की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर 30 अगस्त को रानीतराई पुलिस ने रेड कार्यवाही की। छापेमारी के दौरान घोरारी बस्ती मोड़ के पास आरोपी लोकेश कुमार बंजारे, निवासी ग्राम घोरारी थाना रानीतराई, को शराब की खेप के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button