दुर्ग
पार्षद शशि द्वारिका साहू के सुपुत्र विक्रम साहू का आकस्मिक निधन

दुर्ग। वार्ड क्रमांक 33 की भाजपा पार्षद एवं नगर निगम की महिला बाल विकास प्रभारी शशि द्वारिका साहू के छोटे सुपुत्र विक्रम उर्फ सनी साहू (25 वर्ष) का आज शंकराचार्य हॉस्पिटल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।
परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे उनके शिवपारा स्थित निवास से निकलेगा और शिवनाथ नदी महमरा घाट मुक्तिधाम में संपन्न होगा।
इस असमय निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।














