ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

महापौर अलका बाघमार ने पुष्पक नगर मेन रोड का किया निरीक्षण,सड़क पर सब्जी-फल बाजार हटाकर सीमित जगह पर लगाने के निर्देश

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत महापौर  अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 60 पुष्पक नगर मेन रोड का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ लोककर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, बाजार विभाग प्रभारी शेखर चंद्राकर एवं प्रभारी बाजार अधिकारी अभ्युदय मिश्रा, अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर,ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव उपस्थित रहे।

महापौर ने सड़क किनारे अनियंत्रित रूप से लगाए गए अस्थायी सब्जी एवं फल बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे सड़क पर दुकानें लगाना बंद करें और निर्धारित सीमित स्थान में ही ठेला या दुकान लगाएं, जिससे आम नागरिकों को आने-जाने में परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

महापौर ने यह भी कहा कि नॉनवेज ठेले तत्काल हटाए जाएं और केवल शाकाहारी खाद्य सामग्री के ठेले लगाने की ही अनुमति दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी दुकानें निगम की सीमा में आती हैं, उनके बोर्ड अनिवार्य रूप से अपने-अपने सीमा क्षेत्र के भीतर ही लगाए जाएं।

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाने के आदेश भी दिए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पुनः अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महापौर  बाघमार ने मौके पर ही सीमा क्षेत्र को स्पष्ट करते हुए बताया कि स्मृति नगर बोर्ड तक दुर्ग नगर निगम की सीमा है और साइकिल रिपेयरिंग दुकान तक का क्षेत्र पुष्पक नगर के अंतर्गत आता है। इससे नागरिकों को क्षेत्र की वास्तविक सीमा की जानकारी भी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button