ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर 40 लाख की ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

दुर्ग। छावनी थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिये युवती से दोस्ती कर करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तुषार गोयल (21 वर्ष), निवासी शिक्षक नगर, दुर्ग के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, तुषार ने खुद को बड़ा कपड़ा व्यापारी बताकर पीड़िता और उसके परिवार का विश्वास जीता। इसके बाद उसने लगभग 40 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। तुषार ने पीड़िता के परिवार से करीब 18 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, लगभग 26 लाख रुपये की फिक्स डिपॉजिट राशि, और धोखे से चार दोपहिया वाहन (कीमत करीब 5 लाख रुपये) अपने कब्जे में ले लिए।

शिकायतकर्ता राजकुमार गुप्ता, निवासी नंदिनी रोड भिलाई, ने बताया कि तुषार ने उनकी बेटी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और धीरे-धीरे परिवार को भरोसे में लेकर गहनों व एफडी की रकम निकाल ली। आरोपी ने अन्य लोगों से कार दिलाने के नाम पर भी 6.6 लाख रुपये की ठगी की है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए तुषार लगातार किराए के मकान बदल रहा था। छावनी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर करीब 165 ग्राम सोने के गहने, चार दोपहिया वाहन और अन्य दस्तावेज बरामद किए।

तुषार गोयल के खिलाफ अपराध क्रमांक 496/25 के तहत धारा 420 भादवि और 318(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button