ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

रजत जयंती वर्ष पर करपावंड में आयुर्वेद जागरूकता सह प्रशिक्षण, 300 से अधिक छात्रों की सहभागिता

छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर “हर घर हर दिन आयुर्वेद” विषय के अंतर्गत एक जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, करपावंड में किया गया।

यह कार्यक्रम आयुष विभाग, बस्तर के सहयोग तथा जिला आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहिनिस साहू मैडम के मार्गदर्शन में बस्तर पिरामल टीम (जिला कार्यक्रम प्रबंधक मिथलेश कुमार देशमुख ) द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. राजेश कनाटेय जी ने छात्रों व शिक्षकों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली, योग, ध्यान, व्यायाम तथा गैर संचारी रोगों के कारण लक्षण एवं बचाव तथा रोकथाम के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्रों और 20 से अधिक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञों ने आयुर्वेद को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया और सभी आयु वर्गों के लिए उपयुक्त योग एवं ध्यान के व्यावहारिक प्रदर्शन भी किए।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा प्रश्नोत्तर सत्र, जिसमें छात्रों ने व्यवहारिक और जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे—

  • पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय क्या हैं?
  • बच्चों के लिए आदर्श आहार कैसा होना चाहिए?
  • योग कैसे मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों को रोक सकता है?
  • मौसमी बीमारियों के लिए घरेलू उपाय क्या हैं?
  • चिकित्सकों ने सरल एवं उपयोगी उत्तर देकर सभी को प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन “हर घर हर दिन आयुर्वेद” के संदेश के साथ हुआ, जिसने छात्रों और शिक्षकों के बीच स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की मजबूत प्रेरणा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button