ब्रेकिंग
कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका
छत्तीसगढ़

सेवा पखवाड़ा,रजत महोत्सव के तहत निगम व जिला चिकित्सालय द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

दुर्ग | सेवा पखवाड़ा के तहत नगर निगम एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न।छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव एवं गौरव उत्सव स्वर्णिम संकल्प व सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा श्रद्धेय मोतीलाल वोरा सभागार में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महापौर  अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम और जिला चिकित्सालय के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।

शिविर का शुभारंभ महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने लोककर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, स्वास्थ्य प्रभारी निलेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में किया।

सेवा पखवाड़ा,शिविर का निरीक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण

महापौर, सभापति व जिलाध्यक्ष ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया और लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच की अपील की। निगम के अनेक अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने भी इस अवसर पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

कोविड योद्धाओं को सम्मान

महापौर  अलका बाघमार व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के साथ मिलकर कोविड-19 काल में उल्लेखनीय सेवा देने वाले जिला चिकित्सालय के 29 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में स्वास्थ्यकर्मियों ने जनहित में जो त्याग और समर्पण दिखाया, वह रजत महोत्सव के अवसर पर गर्व का विषय है।

उपस्थित जनप्रतिनिधि और अधिकारी

इस अवसर पर एमआईसी काशीराम कोसरे, अरुण सिंह, मनोज सोनी, गोविंद्र देवांगन, रेशमा सोनकर, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, ईई दिनेश नेताम, भवन अधिकारी गिरीश दिवान, आर.के. जैन, संजय ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, दुर्गेश गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ दिव्या श्रीवास्तव,डीएच ओ संजीव,एसएनएस नोडल अधिकारी डॉ अर्चना चौहान,डीपीएम डॉ भूमिका वर्मा,अनिता नायन सहित एमएमयू कुनाल, मंडल अध्यक्ष हरीश चौहान, सुरेश गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

मेयर अलका बाघमार ने कहा स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध शहर की नींव रखते हैं। निगम निरंतर ऐसे शिविरों का आयोजन करेगा ताकि हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो। कोविड काल में स्वास्थ्यकर्मियों ने जो सेवा दी वह समाज के लिए प्रेरणा है।”

सभापति श्याम शर्मा ने कहा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर से लोगों को समय-समय पर अपनी जांच कराने का अवसर मिलता है। निगम की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक स्वस्थ और सुरक्षित रहे।”

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कोविड संकट के समय स्वास्थ्य अमले ने अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा की। आज उनका सम्मान करना हम सभी के लिए गौरव की बात है। नगर निगम, जिला प्रशासन व जिला चिकित्सा जनसेवा की इस परंपरा को आगे भी जारी रखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button