ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
दुर्ग

दुर्ग में गुटखा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: सितारा फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार, करोड़ों की GST चोरी का आरोप

दुर्ग, 24 सितंबर। स्टेट जीएसटी टीम ने दुर्ग जिले के गनियारी स्थित सितारा गुटखा फैक्ट्री के संचालक गुरमुख जूमनानी को गिरफ्तार किया है। जीएसटी कमिश्नर रायपुर पुष्पेंद्र मीणा ने इसकी पुष्टि की।

जानकारी के अनुसार, मामला गुटखा बिक्री और जीएसटी चोरी से जुड़ा है। 28 जून को दुर्ग के गनियारी और राजनांदगांव के खमतराई गांव में जीएसटी टीम ने फिल्मी अंदाज में छापेमारी की थी। इस दौरान फैक्ट्री से भारी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान, रैपर और मशीनें जब्त की गई थीं।

गुरमुख जूमनानी पर करोड़ों रुपए की GST चोरी का आरोप है और वह पहले भी नशे के कारोबार में लिप्त पाए जाने पर जेल जा चुके हैं। फिलहाल उन्हें आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button