ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

मानसिक रूप से बीमार शख्स ने युवक की चाकू मारकर की हत्या

छत्तीसगढ़: राज्य में अपराध की घटनाओं में तेजी देखने को मिल रही है। सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र के गिरगिरा गांव में 35 साल के हरिहर साहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक कपड़ा दुकान में काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि घटना के समय हरिहर साहू घर में अकेला था।

वहीं, बिलासपुर के मोपका चौकी क्षेत्र में 35 साल के दिनेश कुमार सूर्यवंशी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मानसिक रूप से अस्वस्थ कमलेश सूर्यवंशी ने अचानक हमला किया। घायल दिनेश को परिजन तुरंत सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में हिरासत में ले लिया।

इन घटनाओं के बाद दोनों जिलों में लोगों में दहशत का माहौल है और बढ़ती अपराध दर को लेकर आमजन कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button