Sashakt App और ऑपरेशन सुरक्षा : वाहन चेकिंग एवं उल्लंघनों पर सख्त कार्यवाही

दुर्ग। जिले में 3 अक्टूबर 2025 को यातायात पुलिस ने व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान Sashakt App का उपयोग कर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। ऑटो डीलरों और प्रमुख स्थलों पर खड़े वाहनों की जानकारी एकत्रित की गई।

पुलिस के मुताबिक, इस ऐप की मदद से अब तक कई चोरी के वाहन और अपराध में प्रयुक्त वाहन पकड़े जा चुके हैं। वाहन का नंबर दर्ज करते ही उसकी पूरी जानकारी — पंजीयन, लंबित प्रकरण और अपराध संबंधी रिकॉर्ड — तुरंत मिल जाता है। यदि वाहन चोरी का है या किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल रहा है तो उसकी पुष्टि तत्काल हो जाती है। दुर्ग पुलिस द्वारा विकसित यह तकनीक अपराध नियंत्रण में बेहद कारगर साबित हो रही है।

ऑपरेशन सुरक्षा के तहत जिलेभर में कड़ी चालानी कार्रवाई की गई। नेहरू नगर चौक, मालवीय नगर चौक, पुलगांव चौक, सिरसा गेट चौक और कुम्हारी टोल प्लाज़ा समेत प्रमुख मार्गों पर जांच अभियान चलाया गया।

कार्यवाही का विवरण इस प्रकार है –
- ड्रिंक एंड ड्राइव – 12
- तेज एवं लापरवाह ड्राइविंग – 15
- बिना सीट बेल्ट – 25
- नो पार्किंग – 15
- अन्य यातायात उल्लंघन – 123
कुल 190 मामलों में कार्यवाही की गई और लगभग ₹53,300 का जुर्माना वसूला गया।
यातायात पुलिस की अपील
सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षित और सावधानीपूर्वक वाहन संचालन से न केवल आपकी, बल्कि दूसरों की जान की भी रक्षा होती है।
“सुरक्षित यात्रा ही जीवन रक्षा है।”














