ब्रेकिंग
ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर... नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही दुर्ग जिला ठेठवार यादव समाज का सम्पन्न हुवा रंग पंचमी होली मिलन का आयोजन नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही अग्निवीर भर्ती अभियान के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा ने दिया कैरियर मार्गदर्शन अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बच्चों में खांसी और सर्दी-जुकाम की दवाओं पर सरकार ने जारी की चेतावनी

रायपुर। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी की सिरप या सर्दी-जुकाम की दवाएं नहीं दी जानी चाहिए। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि ये दवाएं सामान्यतः पाँच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी अनुशंसित नहीं हैं। इसका उद्देश्य शिशुओं को संभावित दुष्प्रभावों से बचाना और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

एडवाइजरी जारी होते ही छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) और सिविल सर्जनों को आवश्यक निर्देश भेजे। सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों को सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है।

साथ ही, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जिलास्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि खांसी या सर्दी की दवाओं का प्रयोग केवल चिकित्सकीय परामर्श के आधार पर किया जाए और किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button