छत्तीसगढ़
उप निरीक्षक नीता राजपूत को मिली नई जिम्मेदारी, बनीं महिला थाना प्रभारी

भिलाई नगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक अस्थाई तौर पर भिलाई नगर थाने में तैनात उप निरीक्षक नीता राजपूत को महिला थाने का प्रभारी बनाये जाने का आदेश जारी किया है वही अब तक महिला थाने का कार्यकाल संभाल रही निरीक्षक श्रद्धा पाठक को हटाकर रक्षित केंद्र दुर्ग भेजा है।















