ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
छत्तीसगढ़

भिलाई में गौवंश की हत्या का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | छावनी। थाना छावनी पुलिस ने गौवंश की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह घटना संतोषी पारा कैम्प-02, भिलाई क्षेत्र की है, जहाँ आरोपी ने एक गाय को चाकू से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान घायल गाय की मृत्यु हो गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी भारत साहू, निवासी कैम्प-02 भिलाई की रिपोर्ट पर थाना छावनी में दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को अपराध क्रमांक 570/2025, धारा 325 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी नंद कुमार भारती, निवासी संतोषी पारा कैम्प-02, थाना छावनी, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) को इस अपराध में दोषी पाया। आरोपी द्वारा लाल रंग की गाय को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल किया गया था, जिससे उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने आरोपी को 25 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी:
नंद कुमार भारती, निवासी संतोषी पारा, थाना छावनी, जिला दुर्ग (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button