ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

छ.ग. रजत महोत्सव 2025 के जिला स्तरीय कार्यक्रम में धान कटाई से लेकर वितरण व उचित मूल्य दूकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण मॉडल का किया गया प्रदर्शन

 संवाददाता, सौरभ साहू :-

सूरजपुर | सूरजपुर खाद्य विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभागीय आपूर्ति श्रृंखला किया है, खाद्य विभाग द्वारा भी खेतों से धान कटाई से लेकर वितरण व उचित मूल्य दूकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का मॉडल का प्रदर्शन किया गया।

स्टाल में चरणबद्ध तरीके से धान की कटाई, आदिम जाति सेवा सहकारी समितियां में किसान पंजीयन एवं धान उपार्जन केन्द्रों में धान का परिवहन कर खरीदी, धान संग्रहण केद्रो में भंडारण तथा राइस तक परिवहन करना प्रदर्शित किया है।

इसके बाद राईस मिल से छ.ग. स्टेट वेयरहाऊसिंग कारपोरेशन में कस्टम मिलिंग का चावल भण्डारण एवं उचित मूल्य दूकानों में चावल का भण्डारण कर हितग्राहियों को वितरण करना दर्शाया गया है। उचित मूल्य दुकानों से समस्त बीपीएल हितग्राहियों को फोर्टीफाईड चावल का वितरण आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जाता है।

 

स्टाल में विभाग द्वारा सामान्य चावल, फोर्टीफाइड चावल तथा फोर्टीफाइड राईस कर्नेल का प्रदर्शन भी किया गया है तथा हितग्राहियों को फोर्टीफाइड चावल के लाभ के संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है।

अंत में विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के महत्व को रेखांकित करते हुए गैस एजेंसी का मॉडल प्रदर्शित किया गया है विदित होकर केंद्र शासन द्वारा 10 लाख नए गैस कनेक्शन स्वीकृत किए गए हैं। विभागीय स्टाल में धान के खेतों से परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर एवं ट्रक में लोड धान तथा चावल के बोरे विशेष आकर्षण का केंद्र बने हैं ।

खाद्य विभाग में वर्तमान में जिले के एपीएल राशनकार्ड धारी सहित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के 2,47,712 हितग्राहियों को खाद्यान्न सुरक्षा का लाभ दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 126496 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदान किया गया है तथा विगत वर्ष में 59052 किसानों से 3,97,204.48 मेट्रिक टन का उपार्जन भी किया गया है जिसका मूल्य 91357.05 लाख रूपये किसानो को भुगतान किया गया हैै।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button