ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

नहर में मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में राजीव नगर स्थित नहर में अज्ञात युवक की
लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय
लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव पूरी तरह से अकड़ चुका था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को राजीव नगर क्षेत्र में नहर में लाश

मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार दोपहर को एक शख्स पुल से गुजर रहा था तो

उसकी नजर शव पर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

लोगों ने जामुल पुलिस को सूचना दी तो टीम वहां पहुंची। देखते ही देखते आसपास के
लोगों की भीड़ नहर के आसपास लग गई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों की
मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव पूरी तरह से अकड़ चुका था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि शव

दो दिन पुराना हो सकता है। शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है। हत्या
है या आत्महत्या यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने पंचनामा के
बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो
पाई है। पुलिस आसपास के गुमशुदा लोगों की पता साजी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button