ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़सरगुजा

सूरजपुर राज्योत्सव में सूरजपुर पुलिस का जागरूकता स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र


संवाददाता, सौरभ साहू  :-

सूरजपुर | दिनांक 05 नवम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) के अवसर पर स्टेडियम ग्राउण्ड में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। राज्योत्सव में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर  प्रशांत कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा जनजागरूकता हेतु एक विशेष प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया, जिसमें सायबर सुरक्षा, नशा मुक्ति अभियान एवं यातायात नियम तथा अन्य विषयों से संबंधित जानकारी आम नागरिकों को दी गई।

राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने सूरजपुर पुलिस के जन जागरूकता स्टाल का भ्रमण किया। माननीय मंत्री  ने सायबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, यातायात नियमों, राहवीर योजना सहित अन्य ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी से संबंधित पोस्टर एवं जानकारी का अवलोकन किया तथा सूरजपुर पुलिस के जन जागरूकता प्रयासों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर कलेक्टर एस.जयवर्धन, डीएफओ पंकज कमल, सीईओ जिला पंचायत  विजेन्द्र सिंह पाटले, सम्मानित जनप्रतिनिधिगण व नागरिकगण उपस्थित रहे। पुलिस के स्टाल में साइबर ठगी और सोशल मीडिया सुरक्षा के उपाए, नशा मुक्ति के लिए संगठित प्रयासों का ब्यौरा, सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, नवीन आपराधिक कानूनों के प्रावधानों, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए राहवीर योजना की जानकारी, यातायात नियमों की जानकारी एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित शॉट विडियों का प्रोजेक्टर और एलसीडी के माध्यम से प्रदर्शनी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button