ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

सुपेला में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, अवैध देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई—संचालिका सहित दो पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज

दुर्ग | दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत सुपेला थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर स्मृति नगर चौकी पुलिस ने अमन ढाबा के पास संचालित लविश फैमिली स्पा एंड सैलून तथा ड्रीम कैचर स्पा एंड सैलून में दबिश दी, जहां मसाज के नाम पर अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने की जानकारी मिली थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर की संचालिका श्रीमती अहिल्या सागरवंशी (36 वर्ष) निवासी सिकोला भाठा, जयंती नगर दुर्ग और आकुश ईखार (29 वर्ष) निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल को संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया। दोनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार संचालिका द्वारा आर्थिक लाभ के लिए लड़कियों से देह व्यापार करवाए जाने की सूचना की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई।

इस ऑपरेशन में नगर पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम, उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, महिला आरक्षक यमिता साहू, पुष्पा तिवारी, सउनि गौरखनाथ चौधरी तथा आरक्षक कमल नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि शहर में ऐसे अवैध संचालन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि समाज में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button