बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, जांजगीर-चांपा में 5 मृतक और 3 घायल

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम सुकली में नेशनल हाईवे 49 पर देर रात एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक और बारात से लौट रही स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति को नाजुक बताया है।
मृतकों की पहचान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक नवागढ़ के सड़क पारा, शांति नगर के निवासी थे। मृतकों के नाम इस प्रकार हैं:
- विश्वनाथ देवागन (43 वर्ष)
- राजेंद्र कश्यप (27 वर्ष)
- पोमेश्वर जलतारे (33 वर्ष)
- भूपेंद्र साहू (40 वर्ष)
- कमलनयन साहू (22 वर्ष)
पुलिस जांच जारी
हादसे की सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक की खोजबीन तेज कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।














