
रायपुर/दुर्ग : दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर धमधा मार्ग से नंदिनी–खुंदिनी की ओर जा रही एक पुरानी टाटा सफारी वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
28 पेटी देशी शराब सहित कुल ₹4,74,500 का सामान जब्त
जप्त सामग्री में 28 पेटी देशी शराब (कीमत ₹1,34,400), एक पुरानी टाटा सफारी वाहन (कीमत ₹3 लाख), 4 स्मार्टफोन (कीमत ₹25,000) और ₹15,100 नगद राशि शामिल है। इस तरह कुल ₹4,74,500 की मशरूका पुलिस ने जब्त की है।
गिरफ्तार आरोपी:-
- नरेश कुर्रे (38 वर्ष), निवासी ग्राम डूमर, नंदिनी नगर
- लवकेश उर्फ बबलू (30 वर्ष), निवासी गिरहोला, नंदिनी नगर
- आर्यन कुमार लहरे (24 वर्ष), निवासी ग्राम डूमर, नंदिनी नगर
- प्रभू बारले (24 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 04, अहिवारा
आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।














