ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़दुर्ग

मोदी की गारंटी को पूरा कराने तृतीय चरण काम बंद,कलम बंद आंदोलन दिनांक 29,30,31 दिसंबर-2025 तक तीन दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल

दुर्गमोदी की गारंटी को पूरा कराने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन एवं उससे संबद्ध संगठनों ने तृतीय चरण के तहत काम-बंद, कलम-बंद आंदोलन का ऐलान किया है। यह तीन दिवसीय निश्चितकालीन हड़ताल 29, 30 और 31 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी दुर्ग के शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला (झाडूराम देवांगन स्कूल, जीई रोड) के सामने एकत्र होंगे।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनरों को अब तक केंद्र की तिथि से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत नहीं मिल पाई है, जबकि महंगाई दर लगातार बढ़ रही है। इससे कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक नुकसान हो रहा है। सत्ता में आने से पहले सरकार ने “मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी” के तहत केंद्र की तिथि से महंगाई भत्ता एरियर्स सहित देने, चार स्तरीय समयमान वेतनमान लागू करने और सातवें वेतनमान के अनुसार गृहभाड़ा भत्ता सहित अन्य भत्तों के पुनरीक्षण का वादा किया था, लेकिन लगभग दो वर्ष बीतने के बाद भी इन घोषणाओं पर अमल नहीं हुआ है।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अभी भी केंद्रीय कर्मचारियों से तीन प्रतिशत पीछे हैं, जबकि अन्य भाजपा शासित राज्यों ने जुलाई 2025 से केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा अनियमित एवं संविदा कर्मचारियों को 100 दिनों में नियमित करने के वादे पर भी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

फेडरेशन ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सरकार ने कर्मचारियों को जुलाई 2025 से 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता, बोनस तथा पेंशनरों को महंगाई राहत देने की घोषणा की है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस आंदोलन का नेतृत्व राजेश चटर्जी (संभागीय संयोजक), विजय लहरे, रूपेश कुमार पांडेय, अनुरूप साहू, ललित कुमार बिजौरा सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी करेंगे। फेडरेशन ने सभी विभागों के कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

अंत में पदाधिकारियों ने नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सरकार से कर्मचारियों से किए गए सभी वादों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button