ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
छत्तीसगढ़

सीजी सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता की पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री दिव्य दरबार में अर्जी, सुरक्षा से लेकर शराबबंदी तक रखी मांग

भिलाई : दो दिन पहले प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कथा स्थल दिव्य दरबार में एक भावुक और चर्चित दृश्य देखने को मिला। सीजी सुपरफास्ट न्यूज  वेब पोर्टल चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता अपनी अर्जी लेकर दरबार में पहुंचे। उन्होंने मां चंडिका माता की कृपा का उल्लेख करते हुए अपनी मनोकामनाएं रखीं।

सीजी सुपरफास्ट न्यूज वेब पोर्टल चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता ने बताया कि वे तीन प्रमुख सवाल और मांगें लेकर दिव्य दरबार पहुंचे थे। पहली मांग छत्तीसगढ़ में कार्यरत सभी पत्रकार साथियों की सुरक्षा को लेकर थी, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार से पत्रकारों को पूर्ण सुरक्षा देने की अपील की। दूसरी मांग राज्य में शराबबंदी लागू करने को लेकर थी, ताकि समाज को नशे की बुराई से बचाया जा सके। तीसरी और व्यक्तिगत मांग यह थी कि उनकी बेटी, जिसने नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर ली है, उसे सरकारी नौकरी प्रदान हो।

हैरानी की बात यह रही कि सीजी सुपरफास्ट न्यूज वेब पोर्टल चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता ने जो भी बातें अपने मन में सोची थीं, वही बातें पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने पहले ही अपने पर्चे पर लिख रखी थीं। जब यह बात मंच से सामने आई, तो वहां मौजूद श्रद्धालु और भक्त भावुक हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इसका स्वागत किया।

इस घटनाक्रम को भक्तों ने मां चंडिका माता की कृपा और दिव्य दरबार की शक्ति का प्रमाण बताया। कथा स्थल पर मौजूद लोगों ने सुरेश गुप्ता की मांगों को समाजहित से जुड़ा बताते हुए समर्थन किया और पूरे वातावरण में आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button