ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

घरेलू हिंसा का खौफनाक अंजाम: बेटे की गोली मारकर हत्या, पत्नी घायल; पिता ने लगाई फांसी

अंबागढ़  : छत्तीसगढ़ के मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी जिले में पारिवारिक विवाद ने ऐसा भयावह मोड़ ले लिया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने अपने ही जवान बेटे को गोली मार दी, जबकि बीच-बचाव करने आई पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के एक दिन बाद आरोपी पिता ने आत्महत्या कर ली।

मां को बचाने की कोशिश में गई जान

कुंवारदल्ली गांव में रहने वाला 22 वर्षीय शेखर उइके अपने माता-पिता के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसका पिता संतराम उइके शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान शेखर अपनी मां शांति बाई को लेकर घर के पीछे बैठा था।

कुछ देर बाद संतराम गुस्से में भरमार बंदूक लेकर लौटा और बेटे पर फायर कर दिया। गोली लगते ही शेखर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं शांति बाई छर्रे लगने से बुरी तरह जख्मी हो गई।

घायल महिला का उपचार जारी

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से मां-बेटे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शेखर को मृत घोषित कर दिया। शांति बाई का इलाज अस्पताल में जारी है और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बेटे की मौत के बाद पिता ने लगाई फांसी

घटना को अंजाम देने के बाद संतराम मौके से फरार हो गया था। अगले दिन शनिवार देर रात उसका शव घर के बाहर एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि बेटे की हत्या के बाद वह गहरे सदमे और अपराधबोध में था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला शराब के नशे और घरेलू विवाद से जुड़ा है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button