
दुर्ग| नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा मालवीय नगर कॉम्प्लेक्स के पास 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जुड़े 600 एम.एम.के 2 बटर फ्लाई वाल्व बदलने का महत्वपूर्ण कार्य सोमवार सुबह प्रारंभ किया गया किंतु कार्यस्थल पर लगातार पानी रिसने और कार्य की अधिक्ता कारण वाल्व बदलने का कार्य लगातार निरंतर जारी है जो रात भर चलते हुए संभवत,
मंगलवार देर सुबह तक पूर्ण होंगे इस वजह से कल सुबह की पॉली की नल नही खुल पाएंगे और प्रभावित क्षेत्र में शाम रात तक ही पानी सप्लाई नार्मल होने की संभावना है मालवीय नगर पर चल रहे वाल्व बदलने के कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने शाम को महापौर अलका बाघमार,प्रभारी लीना दिनेश देवांगन के साथ स्वयं पहुंचकर अवलोकन किया इस दौरान एमआईसी सदस्य नीलेश अग्रवाल जल कार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर मौके पर उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों से वाल्व बदलने की प्रक्रिया,कार्य की जल्द समाप्ति और जल आपूर्ति पर इसके प्रभाव की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो और रात भर कार्य जारी रखे ताकि लम्बे समय तक नागरिकों को पानी की परेशानी का सामना न करना पड़े।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि जल विभाग की टीम को पूरी तत्परता से कार्य करना चाहिए, ताकि क्षेत्रवासियों को नियमित और सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।विदित हो कि मालवीय नगर चौक के पास बरसो पुराना वाल्व लीकेज होने के कारण शक्ति नगर हनुमान नगर ट्रांसपोर्ट नगर शंकर नगर गिरधारी नगर शनिचरी बाजार जैसे बड़ी टंकियां में समय पर पानी नही भर पाता था और इसके कारण लो प्रेशर की शिकायत रहती थी इस वाल्व को बदलने का कार्य पूर्व में भी प्रारंभ किया गया था
किंतु अनुमान से अधिक कार्य होने के कारण कार्य को अधूरा छोड़ा गया था लेकिन इस बार जल विभाग के अधिकारियों ने पूरी तैयारी के साथ उक्त वाल्व बदलने का कार्य लगाया है।यहां पर 2 प्रमुख वाल्व बदला जा रहा है इसके बदलने से पटरी पार सहित अन्य क्षेत्र में भी पानी सप्लाई में सुधार होने की संभावना है इसके अलावा जल विभाग द्वारा आने वाले दिनों में फिल्टर प्लांट और कुछ और अन्य जगह पर वाल्व बदलने का कार्य किया जाएगा
साथ ही लीकेज मरम्मत भी किया जाएगा ताकि गर्मी से पहले पानी की व्यवस्था सामान्य किया जा सके महापौर अलका बाघमार व जल गृह प्रभारी लीना दिनेश देवांगन ने शहर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में पानी सप्लाई ठीक करने कुछ और बड़े कार्य किया जाना है और उनकी परिषद का भरपूर कोशिश है कि गर्मी से पहले काफी हद तक पानी सप्लाई सामान्य किया जा सके किंतु कार्य के दौरान जो तकलीफ होती है उनके लिए हम सभी खेद व्यक्त करते है।
अधिकारियों ने महापौर को बताया कि 600 एम.एम. वाल्व मरम्मत कार्य को किया जा रहा है और बहुत जल्द इसे पूरा कर लिया जाएगा।कार्य पूरा होने के बाद मालवीय नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में जल आपूर्ति और अधिक सुचारू होगी।














