ब्रेकिंग
रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा बनेंगे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के मेजबान शहर अमेरिका का बड़ा फैसला: एयर इंडिया अब चला सकेगी कार्गो और चार्टर्ड उड़ानें पीएम मोदी ने भाजपा विधायक गोविंद परमार के निधन पर जताया गहरा शोक Iran Earthquake: तनाव के माहौल में ईरान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज CG IPS Update: नौ आईपीएस अधिकारियों को वेतन वृद्धि की मंजूरी, देखिए पूरी सूची सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होली पर किसानों के खातों में राशि अंतरण से दोगुनी हुई तिहार की खुशी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय युवा शक्ति को नई उड़ान देगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मौसम ने बदला मिजाज, कई शहरों में तापमान 35 डिग्री पार जशपुर में बड़ा सड़क हादसा: सवारी से भरी बस पलटी, 5 की मौत, कई घायल
खेल

IND vs NZ मैच: दर्शकों के लिए सख्ती, पहली इनिंग के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

राजधानी रायपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच का गवाह बनने जा रही है। 23 जनवरी को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने इस बार सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

मैच के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या सुरक्षा चूक से बचने के लिए संघ ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। क्रिकेट संघ ने स्पष्ट किया है कि पहली पारी समाप्त होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 350 से अधिक निजी बाउंसरों की तैनाती की जाएगी, जबकि संघ के 45 अधिकारी पूरे आयोजन के दौरान निगरानी में रहेंगे।

स्टेडियम के 13 प्रमुख गेटों पर लोहे की मजबूत रेलिंग लगाई गई है। इसके अलावा सीढ़ियों और एंट्री पॉइंट्स पर भी बैरिकेडिंग की जा रही है, ताकि दर्शकों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और अवैध प्रवेश को पूरी तरह रोका जा सके।

खाने-पीने की वस्तुओं को लेकर भी इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पिछली बार हुए अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में महंगे खाद्य पदार्थ बेचे जाने की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए इस बार दरों पर निगरानी रखी जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

क्रिकेट संघ ने साफ किया है कि बिना टिकट स्टेडियम में प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार की अवैध एंट्री या अव्यवस्था को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां और आयोजन समिति पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहेंगी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है, वहीं प्रशासन और क्रिकेट संघ इसे सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button