ब्रेकिंग
बस स्टैंड में के सार्वजनिक प्याऊ घर (शीतल जल) प्रारंभ गोल्डन ऐरो अवार्ड एवं प्रधान मंत्री शील्ड अवार्ड दुर्ग को मिला दुर्ग पुलिस में कार्यरत प्रशिक्षु डीएसपी आकर्षि कश्यप ने जीते 03 गोल्ड मेडल -अचानक आए तूफान से 33Kv लाईन पर बड़ा पेड़ गिरा,फिल्टर प्लांट में विद्युत सप्लाई ठप्प होने से कई वार्... गुण्डागर्दी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार एक अप्रैल 2019 से पहले खरीदी गाड़ियों में HSRP लगवाना अनिवार्य, नहीं तो देना होगा 500 से 10,000 तक ज... बिना लाइसेंस के व्यापार करने वालो पर गिरेगी गाज,जांच में निकलेगी निगम आयुक्त ने ली सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में अधिकारियों की बैठक वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का डोर टू डोर कैंपेन शुरू, जनता से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला रुख, अगले चार दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट
भिलाई

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मौर्य कुशवाहा समाज के भवन के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा

भिलाई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को भिलाई के खुर्सीपार में मौर्य कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित कुश जयंती समारोह में शामिल हुए। अरुण साव ने इस मौके पर सम्राट अशोक चौक के सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कार्यक्रम में वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन की मांग पर कुशवाहा समाज के भवन के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कुश जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि अशोक चक्र से भारत का सम्मान बढ़ता है। उन्होंने बताया कि रायपुर से दुर्ग तक सिटी बस का संचालन किया जाएगा। इससे दुर्ग-भिलाई को राजधानी से जोड़ने में मदद मिलेगी। दुर्ग-भिलाई को राजधानी से सीधे जोड़ने के लिए तीनों शहरों को मिलाकर स्टेट केपिटल रीजन (SCR) के रूप में विकसित किया जाएगा।

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने कार्यक्रम में कहा कि सामाजिक प्रेम में बहुत ताकत होती है। हम बराबरी पर विश्वास करते हैं। हमारी नजर में कोई छोटा या बड़ा नहीं है। हम हर समाज के साथ हमेशा से खड़े रहे हैं।

विधायक रिकेश सेन ने अपने संबोधन में कहा कि कुशवाहा समाज का प्रदेश के विकास में योगदान रहा है। यह समाज शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button