स्कूल की छत का प्लास्ट गिरन से छात्रों में मचा हड़कंप, दो छात्रों के घायल होने की सूचना

भिलाई.| शहर के बड़े स्कूल की छत का प्लास्ट गिरने हड़कंप मच गया।मामला भिलाई के चर्चित डीएवी सेक्टर 2 का है। जहां क्लास रूम में छत से प्लास्टर छात्रों के सर पर गिर गया। दो छात्र के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक डीएवी स्कूल में एक हादसे में दो छात्र घायल होने की सूचना है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने क्लास रूम में ताला जड़ दिया है।



जानकारी के मुताबमिक डीएवी स्कूल के क्लास फोर की कक्षा में छत से प्लास्टर भरभराकर गिर गया। घटना में दो छात्र समर और राघव घायल हो गये। इधर चलती क्लास के बीच प्लास्टर गिरने से बच्चो की चीख पुकार मच गई घटना की सूचना पर परिजन भी स्कूल पहुंचे। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने क्लास रूम में ताला जड़ दिया। परिजनों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी है। भट्ठी थाना पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची। स्कूल का पुलिसकर्मियों ने जायजा लिया।


