ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

हारी सीजन में बाजार में होने वाली भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने निगम व यातायात पुलिस ने कसी कमर

दुर्ग |  नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत त्योहारी सीजन में बाजार में होने वाली भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने निगम व यातायात पुलिस ने कमर कस ली है।निगम अधिकारी व यातायात पुलिस द्वारा इदिरा मार्केट क्षेत्र में निरीक्षण कर सड़क किनारे लगे दुकानों को हटाया गया।यातायात पुलिस कर्मी द्वारा कुआ चौक के करीब बड़े 8 से 10 मोटरसाइकिल को जब्त किया गया।

कार्रवाही के दौरान डीएसपी सतीश ठाकुर,राजस्व व अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, सहायक अतिक्रमण प्रभारी योगेश सूरे,कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद,पुलिस निरीक्षक यशपाल ध्रुव सहित छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारीगण मौजूद रहें।शहर के इंदिरा मार्केट के भीतर त्योहारी सीजन में लोग सड़क पर ही पसरा लगाकर कपड़ा,पूजन सामग्री, जूता, चप्पल सहित अन्य तरह का कारोबार करने वालो को चेतवानी दी गई है।

सड़क किनारे बाजार के भीतर लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है और यातायात जाम की स्थिति भी निर्मित होती है।इसको ध्यान में रखते हुए कार्रवाही की जा रही है।बाजार के भीतर व्यवस्था बनाने के लिए नगर निगम द्वारा इंदिरा मार्केट स्थित प्रतिमा स्थल और आसपास के क्षेत्र में चूना मार्किंग की गई।

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में इंदिरा मार्केट में त्योहार के दौरान ट्रैफिक जाम जैसी समस्या से निपटने निगम प्रशासन द्वारा व्यवस्था बनाई गई है,अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा मार्केट स्थित प्रतिमा स्थल और आसापस क्षेत्र में सड़क पर चूना मार्किंग की गई है। इससे बाहर लोग दुकान नहीं लगा सकते हैं,अगर चुना मार्किंग के बाहर दुकान लगते पाए जाने पर जब्त की कार्रवाही करेगी। इदिरा मार्केट स्थित चौक के पास कुआं चौक क्षेत्र में भी लोगो को सड़क किनारे पसरा लगाकर कारोबार करने से मना किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button