बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: राजीव कुमार पांडेय भिलाई नगर निगम के नए आयुक्त

रायपुर | राज्य शासन ने आज अंबिकापुर, दुर्ग, कोरबा, भिलाई नगर, राजनांदगांव, जगदलपुर, बिरगांव ,रायगढ़, धमतरी , नगर निगम के आयुक्त बदल दिए हैं वहीं जिला पंचायत दुर्ग, कांकेर बिलासपुर ,कबीरधाम,कोरबा, के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है|



रायगढ़ के अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय नगर निगम भिलाई के नए आयुक्त होंगे, आयुक्त का कार्यभार संभाल रहे अपर कलेक्टर बजरंग कुमार दुबे जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का दायित्व संभालेंगे, कांकेर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल दुर्ग नगर निगम के नए आयुक्त होंगे, दुर्ग नगर निगम के आयुक्त लोकेश कुमार चंद्राकर मंत्रालय में उप सचिव का दायित्व संभालेंगे, राजनांदगांव के संयुक्त कलेक्टर अतुल विश्वकर्मा राजनांदगांव नगर निगम के नए आयुक्त बनाए गए हैं, दुर्ग जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन का भी तबादला कर दिया गया है वे अब मंत्रालय में उपसचिव का कार्य भर देखा करेंगे|


