ब्रेकिंग
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क...
रायगढ़

सड़क हादसे में बाबू की मौत, स्कूल से घर लौटते समय हुआ हादसा

 

रायगढ़। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सड़क हादसे में स्कूल शिक्षा विभाग के बाबू की मौत हो गई ड्यूटी खत्म कर बाबू स्कूल से घर लौट रहा था। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

छाल थाना क्षेत्र के ग्राम हाटी में रहने वाले 35 वर्षीय आसमिन लकड़ा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फगुरम जिला सक्ती में सहायक ग्रेड–3 के पद पर पदस्थ थे। रोजाना अपने गृह ग्राम से बाइक से ड्यूटी पर आना–जाना करते थे।

ड्यूटी खत्म कर वापस लौटते समय तरेकेला पुल के पास अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाबू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के ग्रामीणों एवं राहगीरों की सूचना पर क्लर्क का छोटा भाई अनुदीपक लकड़ा मौके पर पहुंचा। जहां उसे अपना बड़ा भाई मृत अवस्था में मिला। सर, गले और शरीर के अन्य हिस्से में गहरे चोट के निशान थे।

आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी और फरार हो गया। भाई की सूचना पर छाल थाना में अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button