ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
दुर्ग

थाना अण्डा पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता: चोरी के आरोपी और विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

दुर्ग | पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग (छ.ग.),  अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग एवं  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन जिला दुर्ग के निर्देश पर जिले में चोरी, नकबजनी के बढ़ते घटनाओं के विरूद्ध अभियान कार्यवाही चलाया जा रहा है|

जिसके तहत थाना अण्डा क्षेत्र में दिनांक 16-17.10.2024 के दरम्यानी रात्री राजेश ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकान ग्राम अण्डा में अज्ञात चोर द्वारा दुकान शटर को उखाड़कर अंदर प्रवेश कर गल्ले में रखे नगदी रकम को चोरी कर लिये जाने की सूचना पर थाना अण्डा में अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

विवेचना के दौरान जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुँच कर घेराबंदी कर आरोपी अरमान खान पिता अजीज अली उम्र 18 वर्ष 10 माह पता बुडौरा कुमहापुर थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश वर्तमान ग्राम चुनकट्टा थाना उतई जिला दुर्ग एवं विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध घटित करना स्वीकार किया है|

तथा अन्य थाना क्षेत्र गुण्डरदेही, रनचिरई, बालोद, थनोद में भी चोरी करना स्वीकार किया है। घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया।

मामले के आरोपी अरमान खान को विधिवत दिनांक 06.11.2024 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर तथा विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय दुर्ग भेजा गया हैं। मामले में विवेचना जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भानुप्रताप साव, सउनि सुंदर लाल नेताम, प्रआर कौशलेन्द्र सिंह, दिलीप राउत आर. उमाकांत वर्मा, ओमप्रकाश, अजय चन्द्राकर, भवानी जगत, नितेश कुर्रे, तेजेश्वर साहू की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button